Search

 
 
 

लातेहार : रात भर पेड़ से लटकता रहा युवती का शव, परिजन करते रहे रखवाली

 
Latehar :  सदर थाना क्षेत्र स्थित जालिम पंचायत के सबानो गांव में एक युवती का शव पेड़ से लटकता मिला है. लड़की की पहचान बोड़ा टोली निवासी पुष्पा कुमारी (18 वर्षीय) के रूप में हुई है. लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी. लेकिन रात होने के कारण पुलिस नहीं आयी. रात भर युवती का शव पेड़ से लटकता रहा.  परिजन रातभर पेड़ के नीचे बैठे रहे. मंगलवार की सुबह पुलिस गांव पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह खुलासा हो पाया कि मौत का कारण आत्महत्या है या कुछ और. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ranchi-ed-filed-reply-on-vishnu-aggarwals-bail-hearing-to-be-held-on-wednesday/">रांची

: ईडी ने दाखिल किया जवाब, बुधवार को होगी विष्णु अग्रवाल की बेल पर सुनवाई)

फोन पर बात करते हुए घर से बाहर निकली थी युवती

परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम करीब सात बजे पुष्पा फोन पर बात करते हुए घर से बाहर निकली. थोड़े देर के बाद खबर मिली है कि घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर एक जामुन के पेड़ पर पुष्पा का शव लटका हुआ है. आनन फानन में परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि पुष्पा का शव फंदे से झूल रहा है. उसका मोबाइल भी वहीं पड़ा हुआ था. इसे भी पढ़ें : खूंटी">https://lagatar.in/khunti-accused-of-murdering-an-elderly-person-by-accusing-him-of-being-an-exorcist-arrested/">खूंटी

: ओझा गुनी का आरोप लगाकर बुजुर्ग की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही