Search

 
 
 

लातेहार : बेहतर कार्य करने वाले छात्राओं को किया गया सम्मानित

 
Barwadih (Latehar): स्वयंसेवी संस्था पिंकी फाउंडेशन की ओर से प्रखंड क्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन स्थलों में स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान में बेहतर कार्य करने वाले छात्र-छात्राओं को शनिवार को प्रखंड परिसर में संस्था के द्वारा सम्मानित किया गया. जिला परिषद के सदस्य संतोषी शेखर ने उन्हें प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया. संस्था के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य अपने क्षेत्र के पर्यावरण की रक्षा करना और अपने आसपास के सभी स्थानों को स्वच्छ और सुंदर बनाना व समाज को जागरूक करना है. आने वाले दिनों में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए कपड़ा बैंक की स्थापना की जाएगी. जिला परिषद के सदस्य संतोषी शेखर ने कहा कि युवाओं के द्वारा समाज को प्रेरणा और जागरूक बनाने का कार्य किया जा रहा है, यह सराहनीय है. मौके पर शुभम अग्रवाल, चेतन वर्मा, ऋषभ किशोर, विष्णु कुमार, अमीषा अग्रवाल, सिंपल कुमारी, सिकंदर सिंह व प्रथम सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें -गिरफ्तारी">https://lagatar.in/immediately-after-his-arrest-director-of-pharma-company-donated-crores-of-rupees-to-bjp-became-a-government-witness/">गिरफ्तारी

के तुरंत बाद फार्मा कंपनी के डायरेक्टर ने भाजपा को दिया करोड़ों का चंदा, सरकारी गवाह बना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही