Search

लातेहारः अकीदत के साथ अदा की गयी अलविदा जुम्मेव की नमाज

Latehar : लातेहार शहर और आसपास की मस्जिदों में शुक्रवार को अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की गयी. मुस्लिम समाज के लोगों ने अकीदत व एहतराम के साथ नमाज अदा की और अमन-चैन की दुआ मांगी.


लातेहार के अंबाकोठी स्थित जामा मस्जिद, अमवाटीकर, करकट, पोचरा, नावागढ़ व तरवाडीह आदि इलाकों की मस्जिदों में जुम्मे की नमाज पढ़ी गई. वहीं, महुआडांड़ की जामिया नुरिया ज्याउल इस्लाम जामा मस्जिद, गौसिया मस्जिद, मदीना मस्जिद सहित प्रखंड की अन्य मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजियों पहुंचे और नमाज अदा की. तपती धूप के बावजूद रोजेदारों ने उत्साह पूर्वक नमाज पढ़ी. 

 


जामिया नुरिया ज्याउल इस्लाम जामा मस्जिद में मौलाना रियाजउद्दीन रिजवी साहब, गौसिया मस्जिद में मौलाना नौसाद आलम व मदीना मस्जिद में हाफिज खालिद साहब ने नमाज पढ़ाई. समाज के लोगों से रमजान के पवित्र महीने की बरकतों से लाभ उठाते हुए नेक काम करने एवं आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने की अपील की गयी. जिले के बालूमाथ प्रखंड की मस्जिदों में भी अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की गई. जामा मस्जिद के इमाम व खतीब मौलाना मजहर ने इस पाक मौके पर कहा कि इस्लाम के पांच फर्ज में तौहीद के साथ साथ नमाज व जकात का एहतमाम रमजान के पवित्र महीने में किया जाता है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp