Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जन शिकायत निवारण में आई समस्याओं का त्वरित समाधान करें अधिकारी: लातेहार डीसी

जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा. डीसी ने एक–एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और जल्द जांच कर समाधान का आश्वासन दिया.
Advertisement
Advertisement

Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में उपायुक्त कार्यालय में शुक्रवार को साप्ताहिक जन शिकायत निवारण का आयोजन किया गया. जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को डीसी के समक्ष रखा. डीसी ने एक–एक कर सभी की समस्याएं सुनीं और जल्द जांच कर समाधान का आश्वासन दिया.


जन शिकायत निवारण में मुख्य रूप से स्वास्थ्य बीमा, बिजली बिल, एलपीसी, जमीन की रसीद कटवाने से जुड़े आवेदन आये. डीसी ने सभी आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए भौतिक सत्यापन कर जल्द समाधान करने का निर्देश दिया. ज्ञात हो कि डीसी के निर्देश पर आमजनों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के कार्यालय में प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को जन शिकायत निवारण का आयोजन किया जाता है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही