Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: टूटूवापानी में नेतरहाट फिल्ड फायरिंग रेंज रद्द करने पर आभार दिवस का आयोजन

Latehar: केन्द्रीय जनसंघर्ष समिति लातेहार व गुमला द्वारा 22 मार्च को नेतरहाट फिल्ड फायरिंग रेंज रद्द करने पर हेमंत सरकार का आभार व्यक्त व धन्यवाद के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका संचालन समिति के सचिव जेरोम जेराल्ड कुजूर व अनिल मनोहर ने किया. इस कार्यक्रम में जान नहीं देगें, जल जंगल जमीन हमारा है जैसे नारे लगाये गये. जेरोम जेराल्ड ने बताया कि 23 मार्च 1994 की तोपाभ्यास के लिए आई सेना की गाड़ियों के समाने जल जंगल जमीन और अस्तित्व की रक्षा के लिए हमारे माता पिता बहनों एंव भाईयों ने जिस अदम्य साहस के साथ खड़े होकर सेना को फायरिंग अभ्यास के बिना वापस जाने को मजबूर किया था. उसी अहिंसात्मक सत्याग्रह आन्दोलन की याद में यह कार्यक्रम किया जा रहा. कार्यक्रम में रोश खाखा ने वनाधिकार कानून की जानकारी दी और इसे सख्ती से लागू कराने की मांग सरकार से की. मधु टोप्पो ने कहा कि नेतरहाट फिल्ड फायरिंग रेंज में जिस प्रकार यहां की महिलाओं ने संगठित होकर आंदोलन किया वह हमेशा याद रखा जायेगा. कार्यक्रम को अनिल मनोहर व कोरदुला कुजूर ने भी संबोधित किया. मौके पर आदिवासी परंपरा पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इसे भी पढ़ेंशहीद">https://lagatar.in/students-started-gathering-in-shaheed-maidan-will-gherao-the-assembly-in-a-short-while-regarding-the-planning-policy/">शहीद

मैदान में लगने लगा छात्रों का जमावड़ा, नियोजन नीति को लेकर थोड़ी देर में करेंगे विधानसभा घेराव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही