Search

 
 
 

लातेहारः बस-टैंकर की टक्क्र में चालक समेत आधा दर्जन यात्री घायल

हादसे में दोनों वाहनों के चालक केबिन में फंस गए. स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला.
 

Latehar : लातेहार जिले में एनएच 75 पर गुरुवार को बस व टैंकर के बीच टक्कर में दो वाहनों के चालक समेत आधा दर्जन यात्री घायल हो गये. घटना चंदवा थाना क्षेत्र के अमझरिया घाटी के हॉट मिक्सिंग प्लांट के पास घटी है. चतरा से रांची जा रही चंचल नामक यात्री बस (जेएच 01एफबी0737) और टैंकर (एनएल 01 एएफ 3180) की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक केबिन में फंस गए. स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला.

 बस चालक को इलाज के लिए कुडू स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जबकि टैंकर चालक समीर अंसारी को चंदवा स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वह यूपी के प्रतापगढ़ का रहने वाला है.  हादसे में बस पर सवार करीब आधा दर्जन यात्री भी घायल हुए हैं. घायलों में चंदवा के जीतेंद्र कुमार, महेश्वर साव, हीरा देवी शामिल हैं. प्राथमिक इलाज के बाद दोनों चालकों को रिम्स रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने दोनों वाहनों को हाइड्रा मशीन की मदद से सड़क से हटाया. चंदवा थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने कहा कि दोनों वाहनों को सड़क किनारे से हटा कर यातायात सुचारू कर दिया गया है. घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही