Latehar: शहर के बाइपास चौक स्थित एचडीएफसी बैंक ने मंगवलवार को ग्रामीण महोत्सव सह लोन मेला का आयोजन किया. लोन मेला की शुरूआत आईटीडीए निदेशक विंदेश्वरी ततमा और प्रखंड विकास पदाधिकारी मेघनाथ उरांव ने दीप प्रजज्वलित कर किया. इस मौके पर विंदेश्वरी ततमा ने कहा कि बैंक के द्वारा आयोजित यह लोन मेला काफी सराहनीय है. जिले के विकास में बैंकों की भी अहम भूमिका है. बैंकों को अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए. बैंकों द्वारा प्रदत्त ऋण से लोग स्वरोजगार कर क्षेत्र को समृद्ध कर सकते हैं. उन्होने लोन मेला में ऋण ले रहे लोगों से समय पर ऋण वापस करने की अपील की. कहा कि आपके द्वारा चुकाये ऋण से दूसरे लोग भी लाभान्वित हो सकते हैं. ऋण का सदुपयोग होना चाहिए. इसे भी पढ़ें: लटर">https://lagatar.in/paddy-ropa-ropi-re-in-latar-patar-kado-a-unique-initiative-to-save-the-vanishing-folk-songs/">लटर
पटर कादो में धान रोपा रोपी रे…, विलुप्त हो रहे लोकगीतों को बचाने की अनोखी पहल
2022 मेन्स वनडे टीम ऑफ द ईयर में भारत के दो खिलाड़ी, बाबर आजम कप्तान [wpse_comments_template]
पटर कादो में धान रोपा रोपी रे…, विलुप्त हो रहे लोकगीतों को बचाने की अनोखी पहल
एक करोड़ 30 लाख रूपये का लोन उपलब्ध कराया गया
वहीं बीडीओ ने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र के लोगों को कई प्रकार के अवसर मिलते हैं. कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक गौतम कात्यायन एवं आपरेशन मैनेजर आशीष झा ने एचडीएफसी बैंक के द्वारा दी जाने वाली सभी प्रकार की बैंकिंग व लोन सेवाओं की जानकारी दी. उन्होने कहा कि जिले के विकास में एचडीएफसी बैंक जिला प्रशासन से कदम से कदम मिला का चलने को तैयार है. कार्यक्रम में एक करोड़ 30 लाख रूपये का सीसी ऋण उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया गया. मौके पर विकास गुप्ता, राजहंश सिंह, गजेंद्र शौंडिक व प्रवीण अग्रवाल आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:आईसीसी">https://lagatar.in/two-indian-players-in-icc-2022-mens-odi-team-of-the-year-babar-azam-captain/">आईसीसी2022 मेन्स वनडे टीम ऑफ द ईयर में भारत के दो खिलाड़ी, बाबर आजम कप्तान [wpse_comments_template]
Leave a Comment