Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: 26 अगस्त को टुटुआपानी जाएंगे हेमंत सोरेन, सीएम का होगा नागरिक अभिनंदन

Advertisement
Advertisement
Latehar: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 26 अगस्त को नेतरहाट के टुटुआपानी जाएंगे. बता दें कि इसी टुटुआपानी के मैदान मे विगत 28 वर्षों से नेतरहाट ​फील्ड फायरिंग रेंज के विरोध में प्रतिवर्ष दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन किया जाता रहा है. फायरिंग रेंज पर रोक के बाद टुटुआपानी में मुख्यमंत्री का नागरिक अभिनंदन किया जायेगा. इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है. शनिवार को झामुमो जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में महुआडांड़ में बैठक हुई. इसमें मुख्यमंत्री के फैसले की प्रशंसा की गई. इसे भी पढ़ें-एसटी,">https://lagatar.in/government-formed-sub-committee-to-consider-the-reservation-limit-of-st-sc-obc-and-bc/">एसटी,

एससी, ओबीसी व बीसी की आरक्षण सीमा पर विचार के लिए सरकार ने बनायी उपसमिति

विगत 3 दशकों से आंदोलन

झामुमो की बैठक में लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि विगत तीस वर्षों से भी अ​धिक समय से लातेहार और गुमला जिला के प्रभावित गांवों के लोग नेतरहाट फिल्ड फायरिंग रेंज निर्माण का विरोध कर रहे थे. इस दौरान कई सरकारें आयी और गयी लेकिन किसी भी सरकार ने ग्रामीणों की इस मांग को पूरा नहीं किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने विस्थापित ग्रामीणों के दर्द को समझा और इस परियोजना की अव​धि विस्तार करने से इंकार कर दिया. मुख्यमंत्री के इस ऐतिहासिक फैसले से ग्रामीणों में नयी आशा का संचार हुआ है. इस कारण प्रभावित क्षेत्रों के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का सामूहिक रूप से अ​भिनंदन एवं आभार प्रकट करने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें-लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-cpim-happy-with-ban-on-netarhat-field-firing-range-demand-for-cancellation-of-banhardi-chakla-coal-block/">लातेहार:

नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज पर रोक से माकपा खुश, बनहरदी-चकला कोल ब्लॉक रद्द करने की मांग

लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील

उन्होने अ​भिनंदन सह आभार कार्यक्रम में अ​धिक से अ​धिक संख्या में भाग लेने की अपील ग्रामीणों से की. मौके पर झामुमो जिला उपाध्यक्ष अनिल मनोहर, सचिव समशुल होदा, अनिता मिंज, सेलेस्टीन कुजूर समेत कई झामुमो नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही