Search

 
 
 

लातेहार : तेज रफ्तार वाहन ने युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

रांची-मेदिनीनगर एनएच-39 पर मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहां सीआरपीएफ कैंप के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई.
 

Latehar :  रांची-मेदिनीनगर एनएच-39 पर मंगलवार की सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. यहां सीआरपीएफ कैंप के पास एक तेज रफ्तार वाहन ने एक युवक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. 

 

शव की शिनाख्त में जुटी पुलिस

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक गढ़वा (कांडी) जिले का रहने वाला था और उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बताई जा रही है. हालांकि उसकी पहचान की पुष्टि अभी तक नहीं हो सकी है. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही