Search

 
 
 

लातेहार : हाइवा-कार की टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

 
Latehar: जिले के बेतला-कुटमू मार्ग पर बघौता पुल के पास एक हाइवा और कार की सीधी टक्कर हो गयी. हालांकि इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि कार महुआडांड़ से मेदिनीनगर की ओर जा रही थी और विपरित दिशा से एक हाइवा चिप्स लोड कर गारू की ओर जा रहा था. उक्त मार्ग पर बघौता पुल के पास दोनों की सीधी टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क के किनारे खेतों में जा गिरा. हालांकि इस दुर्घटना में कार में सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गये लेकिन कार के परखच्चे उड़ गये. हाइवा चालक हाइवा छोड़ कर भाग गया. दुर्घटना की जानकारी मिलने पर बरवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों का जब्त कर लिया. दुर्घटना के बाद वहां आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोगों ने बताया कि इस सड़क पर चलने वाली हाइवा की रफ्तार काफी तेज होती है और अक्सर इस रोड में दुर्घटनायें होती है. इसे भी पढ़ें–मोबाइल">https://lagatar.in/post-mortem-of-the-girl-child-in-the-light-of-mobile-torch-the-answer-of-cs-will-be-surprised/">मोबाइल

टॉर्च की रोशनी में बच्ची का पोस्टमार्टम, सीएस का जवाब कर देगा हैरान [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही