Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : हर्षोल्लास व पारंपरिक रूप से मनायी गयी होली

Latehar: जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों का उत्सव होली मंगलवार को हर्षोल्लास एवं पारंपरिक तरीके से मनाया गया. होली के अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को जम कर रंग लगाया. कई जगहों पर तो कपड़ा फाड़ होली तक खेली गयी. दोपहर के बाद लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर होली की शुभकामनायें दी. बच्चों में होली को लेकर खासा उत्साह देखा गया. बच्चों की टोलियां हाथों में पिचकारी लेकर राहगीरों एवं अन्य लोगों को रंग लगाते देखे गये. होली को लेकर शहर के तकरीबन हर चौक चौराहों में लगाये गये ध्वनि विस्तारक यंत्रों में होली के गीत बज रहे थे. पारंपरिक गीतों पर युवकों को जम कर झुमते देखा गया. होली के मौके पर मांस एवं मदिरा की जम कर बिक्री हुई. शहर के तकरीबन हर मांस विक्रेताओं के पास लोगों की कतार लगी हुई थी. इसे भी पढ़ें - कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-attacks-modi-government-says-the-country-is-sitting-on-a-time-bomb-of-unemployment-we-have-a-concrete-plan/">कांग्रेस

का मोदी सरकार पर हल्ला बोल, कहा, देश बेरोजगारी के टाइम बम पर बैठा है, हमारे पास ठोस योजना है…

विधायक ने अबीर गुलाल लगाये

होली के दिन विधायक बैद्यनाथ राम ने अपने समर्थकों के साथ शहर में घूम-घूम कर लोगों को होली की शुभकामनायें दी. विधायक ने कहा कि इस होली के अवसर पर वे क्षेत्र के लोगों की सुख व समृद्धि की कामना करते हैं. विधायक ने बड़ों को अबीर गुलाल लगा कर उनका आर्शीवाद लिया. मौके पर विशाल कुमार,अंकित पांडेय, वीरेंद्र पाठक, मदन दास, कृष्णा प्रसाद, रविंद्र प्रजापति, दीपक कुमार, रंजीत कुमार व अनिल कुमार आदि मौजूद थे.

पूर्व विधायक ने भी लिया आर्शीवाद

पूर्व विधायक प्रकाश राम को भी क्षेत्र के विभिन्न जनसंघी व भाइपाइयों के यहां घूमकर होली की शुभमनायें देते देखा गया. उन्होंने पुराने जनसंघी एवं वरीय भाजपाइयों को अबीर गुलाल कर उनका आर्शीवाद लिया. इसे भी पढ़ें -सीबीआई">https://lagatar.in/after-cbi-raid-ed-summoned-mahua-moitra-on-march-28-darshan-hiranandani-also-called/">सीबीआई

रेड के बाद अब ईडी ने महुआ मोइत्रा को 28 मार्च को तलब किया, दर्शन हीरानंदानी को भी बुलाया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही