Search

 
 
 

लातेहारः पति ने पैसे के लिये की थी पत्नी व मासूम बेटे की हत्या, गिरफ्तार

एसडीपीओ भरत राम ने प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपी पति मोहनलाल उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. थाना प्रभारी रितेश कुमार राव ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य भी बरामद किए हैं.
 

Latehar : लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात हुए डबल मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. गणेशपुर गांव निवासी मोहनलाल उरांव का गुरुवार की रात पैसे को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ था. विवाद इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में पत्नी और तीन साल के बेटे की हत्या कर दी और फरार हो गया था. तभी से पुलिस को उसकी तलाश कर रही थी. शुक्रवार को देर रात उसे टोंगरी के जंगल से गिरफ्तार कर लिया गया. यह जानकारी एसडीपीओ भरत राम ने शनिवार को छिपादोहर थाना परिसर में प्रेसवार्ता में दी. बताया कि आरोपी पति मोहनलाल उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

 

थाना प्रभारी रितेश कुमार राव ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से कई अहम साक्ष्य भी बरामद किए हैं. हत्या में उपयोग किया गया हथियार छेनी, मृत बेटे सूरज उरांव के शव से खून का नमूना, खून से सनी मिट्टी, पत्नी सोनामुनी देवी के गले से खून का नमूना, टूटी चूड़ियां, टूटा नेकलेस व खून लगे 2,500 रुपए के नोट बरामद किया गया है.  बरामद साक्ष्यों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. छापेमारी टीम में प्रभारी थाना प्रभारी रितेश कुमार राव, गारु थाना प्रभारी पारस मणी, एसआई विकाशेन्दु त्रिपाठी, एएसआई इन्द्रजीत तिवारी व जवान शामिल थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही