Search

 
 
 

लातेहार : अवैध ईंट भट्ठा का कारोबार जोरों पर, खपाया जाता है अवैध कोयला

 
Chandwa, Latehar: चंदवा अंचल क्षेत्र में इन दिनों अवैध बंगला ईंट भट्ठा का कारोबार जोरों पर है. बंगला ईट भट्ठों में अवैध तरीके से ईट पकाने एवं बिक्री कार्य चरम पर है. बताया जा रहा है कि क्षेत्र के सभी भट्ठा संचालक संबंधित पदाधिकारियों को इस कार्य के लिए मोटी रकम बतौर नजराना देते ह . इसके एवज में संबंधित पदाधिकारी ईट भट्ठा मालिकों पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं और ना ही उस ओर जाते हैं. जाहिर सी बात है जब भट्ठा ही अवैध रूप से चलाई जा रही हो तो ईंट निर्माण कार्य में लगने वाला बालू और ईंट पकाने में उपयोग होने वाला कोयला भी अवैध ही होगा. बावजूद इसके सरकारी मुलाजिम इन धंधेबाजों पर कार्रवाई नहीं कर भट्ठा संचालन की मौन स्वीकृति दे देते हैं. दीगर बात यह भी है कि इन अवैध ईट भट्ठों में नाबालिग मजदूरों के द्वारा भी काम कराया जाता है. मजदूर पूरे परिवार के साथ यहां रहता है और ईंट निर्माण का कार्य करता है. इसे भी पढ़ें-चंपाई">https://lagatar.in/champai-governments-emphasis-on-starting-education-in-tribal-language/">चंपाई

सरकार का जनजातीय भाषा में पढ़ाई शुरू करने पर जोर

क्या कहते हैं अंचलाधिकारी

इस संबंध में पूछे जाने पर अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक-दो बंगला ईट भट्ठा देखने को मिला है. पूछताछ में उन्होने निजी कार्य के लिए भट्ठा लगाने की बात कही. यदि इसका व्यावसायिक उपयोग हो रहा है तो इसकी जांच करायी जायेगी. इसे भी पढ़ें-भाई">https://lagatar.in/brother-virendra-taunts-on-pms-visit-people-of-bihar-have-become-tejashwi-it-will-not-make-any-difference/">भाई

वीरेंद्र ने कसा तंज, तेजस्वी मय हो गयी है बिहार की जनता, पीएम के दौरे से नहीं पड़ेगा फर्क
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही