Search

 
 
 

लातेहार: नेशनल मेडिकल हॉल में आई केयर सेंटर का शुभारंभ

 
Latehar : शहर के बानपुर इलाके में नेशनल मेडिकल हॉल में आई केयर सेंटर का शुभारंभ किया गया. सेंटर का उद्घाटन कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी व युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आफताब आलम ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस दौरान पंकज तिवारी ने कहा कि आंखों की देखभाल व नियमित जांच जरुरी है. आंखों की परेशानी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. उन्होंने कहा कि सेंटर के शुरु होने से लोगों को इसका फायदा मिलेगा और उन्हें इलाज के लिए बाहर जाने की जरुरत नहीं होगी. मौके पर मौजूद डॉ. कौशर अंसारी ने कहा कि सेंटर में अत्याधुनिक मशीन उपलब्ध है. जिससे मरीजों का इलाज किया जायेगा. मौके पर अंजुम करमाली, कांग्रेस युवा नेता साजन कुमार, मो. शमीम, मो. जावेद, केवल साहू व पूर्व मुखिया कमलेश मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:  पलामू">https://lagatar.in/action-on-illegal-mining-in-palamu-58-firs-in-two-years-20-crushers-demolished-1-crore-38-lakh-fine-recovered/">पलामू

में अवैध खनन पर कार्रवाई, दो साल में 58 FIR, 20 क्रशर ध्वस्त, 1.38 करोड़ वसूला गया जुर्माना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही