Search

 
 
 

लातेहार : एसडीएम की पहल पर ट्रक ऑनरों का अनिश्चितकालीन धरना समाप्त

 
Balumath (Latehar) : दो फरवरी से जारी तेतरियाखाड़ कोलियरी में ट्रक ऑनरों का अनिश्चितकालीन धरना एसडीएम परवेज आलम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के बाद समाप्त हो गया. बालूमाथ थाना परिसर में आयोजित चतुर्थपक्षीय बैठक में प्रशासन की ओर से एसडीएम परवेज आलम, बालूमाथ एसडीपीओ आशुतोष कुमार सत्यम, बालूमाथ अंचल अधिकारी तृप्ति विजया कुजूर, सीसीएल की ओर से तेतरियाखाड़ के प्रोजेक्ट ऑफिसर के एल यादव, प्रणव नमन मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के प्रतिनिधि के रूप में मनोज यादव एवं प्रदीप यादव, ट्रक ऑनर एसोसिएशन की ओर से संजीव कुमार सिंहा शामिल हुए. बैठक में ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बकाया भाड़ा भुगतान का निष्पादन दस दिनों के अंदर कर लेने पर सभी पक्षों के बीच सहमति बनी. अन्य मांगों में टीडीएस के रूप में हो रही कटौती ट्रक ऑनरों के द्वारा अकॉउंट में लेने पर कंपनी के द्वारा नहीं किये जाने पर भी सहमति बनी. बैठक में बिहारी यादव, संजीत कुमार साहू, सुनील पांडेय, मो. जुबैर, राजू पासवान व संजय यादव समेत कई लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें -बिहार">https://lagatar.in/nand-kishore-yadav-elected-speaker-of-bihar-assembly-nitish-left-even-the-seat-tejashwi-touched-his-feet/">बिहार

विधानसभा के स्पीकर चुने गये भाजपा नेता नंद किशोर यादव, तेजस्वी ने छूए पैर, आसन तक छोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही