Search

 
 
 

लातेहारः कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

प्राचार्य दशरथ साहू ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में जागरूकता आती है और वे राष्ट्र निर्माण की दिशा में सजगता से कदम बढ़ा सकते हैं.
 

Latehar : लातेहार के राजहार स्थित गांधी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया. केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत अभियान के तहत आयोजित इस कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ल्वालित कर किया गया. मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला.

 उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए केंद्र सरकार ने कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की है. विद्यार्थी इन योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं. प्राचार्य दशरथ साहू ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों में जागरूकता आती है और वे राष्ट्र निर्माण की दिशा में सजगता से कदम बढ़ा सकते हैं. जिला स्वामस्य्ें  समिति के डीपीएम  गौरव कुमार ने युवाओं को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं स्वाथ्य से संबंधित अन्य योजनाओं की जानकारी दी.

जिला उद्योग केंद्र के ईओडीबी मैनेजर कुणाल शाहदेव ने पीएम विश्वकर्मा योजना व पीएम रोजगार सृजन योजना के पहलुओं पर अपनी बात रखी. भारतीय स्टेट बैंक के प्रतिनिधि प्रतीक कुमार ने पीएम स्वनिधि योजना, मुद्रा योजना, स्टार्ट उप इंडिया व युवाओं की लिए वित्तीय सहायता की प्रकिया को सरलता से समझाया. मंच संचालन मनीष कुमार गौतम ने किया. मौके पर प्रो संजय कुमार सिन्हाम के अलावा कॉलेज के छात्र व छात्रायें मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही