Search

 
 
 

लातेहार : जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

 
Latehar:  जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के तत्वावधान में मंडल कारा, लातेहार में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मो अब्दुल नसीर ने बंदियों को जागरूक होने की अपील की. उन्होने बंदियों को अपने मुकदमे की स्थिति व उन पर लगे आरोप की जानकारी रखने को ल कर जागरूक किया. वहीं अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशि भूषण शर्मा ने प्ली बारगेनिंग कानून से संबंधित जानकारी विचाराधीन बंदियों को दी. जेल अदालत में न्यायिक अधिकारियों ने बंदियों की समस्यायें सुनी और शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया. एलएडीसी के अधिवक्ताओं ने बंदियों को छोटे-मोटे मुकदमों में सुलह समझौता पर प्रकाश डाला. जेल अदालत में कुल तीन मामले प्रस्तुत किये गये. जिसमें एक मामले का निष्पादन किया गया. मौके पर जेल अधीक्षक मेनशन बारवा व प्रभारी जेलर प्रदीप मुंडा के अलावा मंडल कारा व व्यवहार न्यायालय के कई कर्मी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :डॉक्टरों">https://lagatar.in/human-body-is-the-first-teacher-for-doctors-new-batch-of-medical-students-in-rims-took-oath-on-dead-body/">डॉक्टरों

के लिए मानव शरीर ही पहला शिक्षक, रिम्स में नए बैच के मेडिकल स्टूडेंट्स ने ली शव की शपथ
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही