Search

लातेहार : भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही जल जीवन मिशन योजना

Latehar : जल जीवन मिशन तहत गांव के हर घर एवं सार्वजनिक स्थानों पर पीने के लिए पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था. इसको लेकर महुआडांड़ के परहाटोली पंचायत के डुमरडीह गांव में कुल पांच सोलर जलमीनार लगाये गये हैं. इनमें से एक जलमीनार को छोड़ कर बाकी शो-पीस बन कर रह गये हैं. विभागीय उदासीनता के कारण जल जीवन मिशन योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती जा रही है. बिचौलिये एवं ठेकेदारों की मनमानी के कारण यह योजना अपने उद्देश्य से काफी दूर है. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/latehar-due-to-the-strike-of-document-navis-sangh-loss-of-crores-to-the-government/">लातेहार

: दस्तावेज नवीस संघ की हड़ताल से सरकार को करोड़ों का नुकसान, आम-आदमी भी परेशान)

डीप बोरिंग के नाम पर केवल खानापूर्ति की गयी 

ग्रामीण बताते हैं कि जलमीनार लगाने के लिए की गयी दो सौ फीट बोरिंग करनी थी. लेकिन यहां मात्र एक सौ फीट ही बोरिंग की गयी है. जिसकी वजह से टंकी में पानी नहीं चढ़ पा रहा है. डुमरडीह निवासी रॉबर्ट कुजूर ने बताया कि डीप बोरिंग के नाम पर ठेकेदार ने सिर्फ खानापूर्ति की है. ग्रामीणों को लगा था कि बोरिंग होने से पेयजल की समस्या दूर होगी. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. पांच से चार बोरिंग फेल हो गये हैं. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/mla-kamlesh-singh-wrote-a-letter-to-the-secretary-demanding-the-status-of-excellent-school-to-4-schools/">विधायक

कमलेश सिंह ने सचिव को लिखा पत्र, 4 स्कूलों को उत्कृष्ट विद्यालय का दर्जा देने की मांग

बोरिंग करके नहीं लगाया गया सोलर व मोटर

इसी प्रकार महुआडांड़ प्रखंड के गढ़बुढ़नी पंचायत के चुटिया गांव में एक साल पहले जल जीवन मिशन के तहत बोरिंग किया गया था. लेकिन यह अभी तक अधूरा पड़ा है. ठेकेदार ने यहां टंकी तो लगा दिया है, लेकिन उसमें सोलर व मोटर नहीं लगाया गया है. घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप लाइन भी नहीं बिछाई गयी है.  चुटिया गांव निवासी अनिल यादव ने बताया कि यहां भी सिर्फ 100 से 150 फीट की गयी है. ग्रामीणों ने इसका काफी विरोध भी किया. लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला. इसे भी पढ़ें : नकारात्मकता">https://lagatar.in/some-people-full-of-negativity-do-not-want-to-see-good-things-happen-in-the-country-pm-modi/">नकारात्मकता

से भरे कुछ लोग देश में अच्‍छा होता नहीं देखना चाहते- पीएम मोदी 

दुरूप पंचायत में भी विफल साबित हो रही है जल जीवन मिशन 

महुआडांड़ के ही दुरूप पंचायत में भी जल जीवन मिशन विफल साबित हो रही है. पंचायत के दौना ग्राम में कुल सात बारिंग किये गये हैं. इनकी गहराई भी 100 से 150 फीट है. गांव में बोरिंग तो कर दी गयी है. लेकिन अभी तक नहीं तो सोलर जलमीनार लगाई गयी है और न ही पाइप लाइन बिछाई गयी है. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-on-the-instructions-of-tejashwi-yadav-rjd-leaders-will-hold-a-meeting-on-may-12-ministers-and-leaders-will-be-present/">रांची:

तेजस्वी यादव के निर्देश पर RJD नेता 12 मई को करेंगे बैठक, मंत्री व नेता रहेंगे मौजूद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp