सुप्रीमो दिनेश गोप को NIA कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा)
रघुनाथ सिंह खरवार पर दर्ज हैं 10 मामले
एसपी ने बताया कि रघुनाथ सिंह पर लातेहार, चंदवा, हेरहंज व अन्य थानों में कुल दस मामले दर्ज हैं. इनमें लातेहार थाना में पांच, छिपादोहर में दो, चंदवा, गारू व बालुमाथ थाना में एक-एक मामला शामिल है. रघुनाथ सिंह कई उग्रवादी घटनाओं में शामिल था. पुलिस के साथ जेजेएमपी की हुई मुठभेड़ में भी वह शामिल था. वह जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा के दस्ते में शामिल था और एरिया कमांडर का कार्य देखता था. रघुनाथ लातेहार थाना क्षेत्र के बेंदी लेधपा गांव का रहने वाला है. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-raids-former-mlas-house-in-dhurwa-ranchi/">BREAKING: रांची के धुर्वा में पूर्व विधायक के घर पर ईडी की छापेमारी
पहले भाकपा माओवादी में था रघुनाथ सिंह
रघुनाथ सिंह पहले भाकपा माओवादी में था. उसने 2003 में भाकपा माओवादी जॉइन किया था. 2009 में वह चतरा के सिमरिया में पुलिस के हत्थे चढ़ गया था और चार साल जेल में रहने के बाद बाहर निकला था. 2013 में जेल से निकलने के बाद वह अपने घर में खेती बारी करने लगा. लेकिन उस पर माओवादी व टीपीसी ने दवाब बनाना शुरू कर दिया. जिसके बाद वह जेजेएमपी के सुप्रीमो पप्पू लोहरा के संपर्क में आया और साल 2019 में उसने जेजेएमपी जॉइन कर लिया. रघुनाथ ने बताया कि जेजेएमपी में जाने के बाद उसके 50 डिसमिल जमीन के विवाद का निपटारा हो गया. इसके बाद से वह जेजेएमपी में ही था. उसने अन्य उग्रवादियों से भी आत्मसमपर्ण करने एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की. इसे भी पढ़ें : चेन्नई">https://lagatar.in/bollywood-star-danced-on-the-victory-of-chennai-super-kings-tweeted-congratulations/">चेन्नईसुपर किंग्स की जीत पर झूमे बॉलीवुड स्टार, ट्वीट कर दी बधाई
पिछले दो महीने में तीन उग्रवादियों ने किया आत्मसमपर्ण
विगत तीन महीने में तीन उग्रवादियों ने सरकार के आत्मसमपर्ण व पुर्नवास नीति से प्रभावित हो कर पुलिस के समक्ष आत्मसमपर्ण किया है. गत 20 मार्च को टीएसपीसी उग्रवादी संगठन के सब जोनल कमांडर दशरथ उरांव उर्फ रौशन जी ने आईजी राजकुमार लकड़ा व एसपी अंजनी अंजन के समक्ष आत्मसमर्पण किया था. जबकि 27 अप्रैल को जेजेएमपी के एरिया कमांडर सतेंद्र उरांव उर्फ अभिमन्यु ने पुलिस के समक्ष आत्मसमपर्ण किया था. वहीं आज 30 मई को रघुनाथ सिंह खरवार उर्फ रघु ने पुलिस के समक्ष आत्मसमपर्ण किया है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/nomination-process-started-for-training-in-jharkhand-silk-technical-development-institute/">झारखंडरेशम तकनीकी विकास संस्थान में प्रशिक्षण के लिए नामांकन शुरू [wpse_comments_template]
Leave a Comment