Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में पत्रकार की मौत

Latehar : बालूमाथ थाना क्षेत्र के नवादा ग्राम के समीप सड़क दुर्घटना में एक हिंदी दैनिक अखबार के मनिका प्रतिनिधि कौशल किशोर पांडेय की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार पत्रकार कौशल किशोर पांडेय अपनी ऑल्टो कार से बिहार के शेखपुरा से एक वैवाहिक कार्यक्रम से लौट रहे थे. इसी दौरान नवादा मोड़ के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. आनन-फानन में मौके पर मौजूद ओम प्रकाश जायसवाल, संजू भोगता व स्थानीय लोगों की मदद से कौशल किशोर पांडेय को गंभीर अवस्था में कार से बाहर निकालकर बालूमाथ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. यहां डॉ. सुरेश राम ने उनका प्राथमिक उपचार किया. उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. रांची ले जाने के क्रम में मांडर के समीप कौशल किशोर पांडेय ने दम तोड़ दिया. इसे भी पढ़ें : भारतीय">https://lagatar.in/so-far-9-painful-accidents-in-the-history-of-indian-railways-in-1981-the-train-fell-in-the-river-800-people-died/">भारतीय

रेलवे के इतिहास में अब तक 9 दर्दनाक हादसे, 1981 में नदी में गिरी थी ट्रेन, 800 लोगों की हुई थी मौत
उनके निधन पर लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह, वरीय पत्रकार सुनील कुमार, संजय तिवारी, डॉ. विशाल शर्मा, आशीष टैगोर, मनीष उपाध्याय, चंद्रप्रकाश सिंह, पंकज कुमार, रूपेश कुमार, वीरेंद्र प्रसाद, योगेश प्रसाद, अजय सिन्हा, नीरज सिन्हा, राजेश कुमार के अलावा बालूमाथ के पत्रकार मो. इरफान, कमरुल आरफी, अजीत कुमार, अरशद आज़मी, शकील ज़ैदी, मो. अरबाज़, रामकुमार राम, संजय कुमार राम, एजाज खान, मो. खुर्शीद, कुतुबुद्दीन, शैलेश सिंह, लक्ष्मण कुशवाहा, जयनंदन प्रसाद ने शोक प्रकट किया है. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-train-accident-coromandel-express-collides-with-goods-train-due-to-wrong-signal/">ओडिशा

ट्रेन हादसा : गलत सिग्नल की वजह से कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से जा टकराई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही