Search

 
 
 

लातेहार : झांकी में जुबली रोड अखाड़ा ने जीता प्रथम पुरस्कार, ताशा में चटनाही रहा प्रथम

 
Latehar : श्रीरामनवमी पूजा महासमिति के द्वारा रामनवमी के मौके पर स्थानीय बाजारटांड मैदान में शस्त्र चालन प्रतियोगिता और पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया. महासमिति के अध्यक्ष प्रभात कुमार ने कहा कि रामनवमी का पर्व प्रभु श्रीराम के अवतरण का पर्व है. हमें इस मौके पर बुराई को त्यागने और सत्य को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए. उन्होंने आयोजन में तन, मन और धन से सहयोग करने के लिए लोगों का आभार प्रकट किया. कार्यक्रम में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के कई अखाड़ों ने भाग लिया. उन्होंने अपने शस्त्र चालन कौशल से लोगों को प्रभावित किया. कई अखाड़ों ने आकर्षक झांकी प्रस्तुत की. जुबली चौक अखाड़ा को प्रथम पुरस्कार दिया गया. झांकी में कलाकारों ने भगवान शंकर के द्वारा भस्मासुर को दिए गए वरदान और भस्मासुर के अंत की जीवंत झांकी प्रस्तुत की. चटनाही अखाड़ा ने नौका पर भगवान श्रीराम और केवट की झांकी प्रस्तुत कर दूसरा पुरस्कार जीता. राजहर अखाड़ा के द्वारा श्रीराम दरबार की झांकी प्रस्तुत की गई. इसे तीसरा पुरस्कार दिया गया. शस्त्र, लाठी डंडा और तलवारबाजी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा के सदस्यों को महासमिति के द्वारा तलवार देकर पुरस्कृत किया गया. ताशा में पहले स्थान पर चटनाही, द्वितीय स्थान पर शहीद चौक और तृतीय स्थान पर बाजारटांड अखाड़ा रहा. निर्णायक मंडली में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सुशील अग्रवाल, राजधानी यादव और अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता शामिल थे. मंच संचालन महासमिति के महामंत्री अंकित पांडेय ने किया.

रावण दहन किया गया

कार्यक्रम के अंत में विधायक बैद्यनाथ राम के द्वारा रावण दहन किया गया. विधायक ने कहा भगवान श्रीराम ने आसुरी शक्ति का नाश किया था. भगवान श्री राम ने समाज में एक मर्यादा स्थापित की थी. उन्होंने युवाओं से अपनी ऊर्जा सकारात्मक दिशा में लगाने की अपील की. कहा कि युवा ही समाज में परिवर्तन ला सकते हैं. इसे भी पढ़ें : सम्राट">https://lagatar.in/rohinis-befitting-reply-to-samrats-statement-first-bihari-then-bihari-daughter-in-law-now-i-am-chapras-daughter/">सम्राट

के बयान पर रोहिणी का करारा जवाब, पहले बिहारी, फिर बिहारी बहू, अब छपरा की बेटी हूं
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही