Latehar : रांची-मेदिनीनगर एनएच 39 पर मनिका थाना क्षेत्र के करमाही गांव में गुरुवार की शाम अज्ञात वाहन की चपेट आकर एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान झमन सिंह (40) के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, झमन सिंह लातेहार में मजदूरी का काम करता था. गुरूवार की शाम वह सड़क पार कर रहा था. इसी दौरान वह अनियंत्रित वाहन की चपेट में आ गया.
इस दुर्घटना में वह सड़क पर गिर और वाहन का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम करने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों से बातचीत की और जाम हटवाया.
घटना के बाद से ही परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. इधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करावाया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment