Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : 26 दिसंबर से नहीं हो रहा भूमि निबंधन, सरकार को करोड़ों राजस्व का नुकसान

Sunil Kumar Latehar : जिला निबंधन कार्यालय में पिछले 26 दिसंबर से एक भी मामले का निबंधन नहीं हो सका है. निबंधन नहीं होने से सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व की क्षति हो रही है. दूसरी ओर दूरदराज से भूमि निबंधन कराने आने वालों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. यहां तक कि भूमि निबंधन के अलावा इनकंब्रेंस सर्टिफिकेट और विवाह का भी निबंधन नहीं हो पा रहा है. लातेहार जिला निबंधन कार्यालय में प्रतिदिन न्यूनतम आठ से 10 दस्तावेजों का निबंधन होता था. जबकि अधिकतम 25 से 30 दस्तावेज प्रतिदिन प्रस्तुत किये जाते थे. नन इनकंब्रेंस सर्टिफिकेट प्राप्त करने हेतु दर्जनों आवेदन प्रतिदिन समर्पित किया जाता है. पिछले 26 दिसंबर को तत्कालीन प्रभारी अवर निबंधन पदाधिकारी मनोहर लाल मरांडी ने नव नियुक्त पदाधिकारी विपिन साहू को प्रभार दे दिया था. इसे भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-ten-years-imprisonment-to-father-and-son-in-hemlal-murder-case/">धनबाद:

 हेमलाल हत्याकांड में पिता-पुत्र को दस वर्ष की कैद
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/NNNN-3-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

दस्तावेज नवीसों के सामने भुखमरी की स्थिति

विपिन साहू के प्रभार में आने के बाद से एक भी दस्तावेज का निबंधन नहीं हो पाया है. निबंधन कार्यालय में प्रतिदिन लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है. दस्तावेज नवीस काफी संकट में हैं. उनके समक्ष भुखमरी की नौबत उत्पन्न हो गई है. दस्तावेज नवीसों की आमदनी निबंधन से ही होती है. दस्तावेज नवीस संघ ने निबंधन नहीं होने की जानकारी उपायुक्त को दे चुका है. बावजूद इसके इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है. निबंधन नही होने से जिला निबंधन कार्यालय में सन्नाटा पसरा है. लोग यहां आ रहे हैं लेकिन बगैर काम कराये बैरंग लौट जा रहे हैं.

क्या कहते हैं उपायुक्त

इस बाबत उपायुक्त भोर सिंह यादव ने बताया कि विपिन साहू की बतौर अवर निबंधक यहां प्रथम पदस्थापना है. उन्हें अभी ‘शुभम संदेश’ से भूमि व अन्य निबंधन नहीं होने की जानकारी मिली है. जानकारी एकत्रित कर इसका समाधान निकालेंगे. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-bjp-has-to-win-the-singhbhum-lok-sabha-seat-in-any-case-ajay-rai/">चाईबासा

: भाजपा को हर हाल में जीतनी है सिंहभूम लोकसभा सीट : अजय राय
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/NNN-2-2.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

विपिन साहू को नहीं मिला है सर्विस कोड

मालूम हो कि विपिन साहू की यह प्रथम पदस्थापना है. जानकार बताते हैं कि उनका सर्विस कोड सरकार द्वारा आवंटित नहीं किया गया है. इस कारण वह अवर निबंधक के रूप में अपना कार्य नहीं कर पा रहे हैं. हालांकि उन्होंने इस पद पर अपना योगदान तो दे दिया है लेकिन सरकार का कोई मार्गदर्शन नहीं मिलने के कारण उन्हें कार्य करने में कठिनाई हो रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही