Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : भारी मात्रा में गांजा बरामद,चारे की बोरियों में छिपा रखा था

लातेहार पुलिस ने मेदिनीनगर-रांची राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ (एनएच 39) पर एक ट्रक अवैध रूप से छुपा कर ले जा रहे गांजा को जब्‍त किया है.
Advertisement
Advertisement

Latehar: लातेहार पुलिस ने मेदिनीनगर-रांची राष्‍ट्रीय उच्‍च पथ (एनएच 39) पर एक ट्रक अवैध रूप से छुपा कर ले जा रहे गांजा को जब्‍त किया है. गुप्‍त सूचना के आधार पर अंचलाधिकारी नंदकुमार राम व एसआई रोहित सिन्‍हा ने उक्‍त ट्रक को कीनामाड़ स्थित एक होटल के पास से खड़़ी ट्रक से बरामद किया है. 

 

ट्रक में गांजा मवेशियों के चारे की बोरी में छिपा कर रखे गये थे. समाचार लिखे जाने तक गांजा के पैकेट की गिनती की जा रही थी. अंचलाधिकरी राम ने बताया कि गुप्‍त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में गांजा की अवैध रूप से तस्‍करी की जा रही है. 

 

सूचना के आधार पर एनएच पर छापामारी की गयी. इस दौरान उक्‍त ट्रक (यूपी 26-टी- 7820) की तलाशी के दौरान गांजा बरामद किया गया है. उन्‍होंने बताया कि गांजा के पैकेट की गिनती की जा रही है, उसके बाद ही गांजा के बाजार मूल्‍य का आंकलन हो सकेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही