Search

 
 
 

लातेहार : त्योहारी मौसम में शुभकामना संदेश के जरिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे नेता

 
kamrul arfi Balumath (Latehar):  आने वाले वर्ष 2024 में लोकसभा और विधानसभा दोनो चुनाव होगें. इन दिनों जहां नवरात्र में भक्तिमय माहौल में भक्ति की धारा बह रही है, वहीं दूसरी तरफ संभावित लोकसभा और विधानसभा के प्रत्याशी त्योहार के शुभकामना संदेशों के माध्यम से अपनी अपनी दावेदारी पार्टी और क्षेत्र की जनता के समक्ष पेश कर रहे हैं. शहर तो शहर दूरदराज के लगभग सभी खंभे पेड़ होर्डिंग और बैनर से अटे पड़े हैं. होर्डिंग और बैनर के माध्यम से नेता और सामाजिक कार्यकर्ता चुनाव से पहले ही अपने पक्ष में माहौल बनाने में लगे हैं. हर किसी की दावेदारी का अपना अपना तर्क है. कोई स्थानीयता को बड़ा मुद्दा बनाकर तो कोई बदलाव और परिवर्तन के लिए खुद को बेहतर विकल्प के रूप में प्रस्तुत कर रहे हैं. यह तो स्पष्ट है कि साल 2024 का आम चुनाव एनडीए बनाम इंडिया गठबंधन के बीच ही मुख्य मुकाबला होना है, ऐसे में दोनों ही गठबंधन में दावेदारों की कमी नहीं है. इसे भी पढ़ें-गोड्डाः">https://lagatar.in/godda-tenant-murdered-landlady-dead-body-found-in-pit-after-five-days/">गोड्डाः

किरायेदार ने की मकान मालकिन की हत्या, पांच दिन बाद गड्ढे में मिली लाश

चतरा सीट पर कांग्रेस, राजद व झामुमो की है मजबूत दावेदारी

झामुमो के लातेहार जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव ने चतरा लोकसभा क्षेत्र से झामुमो की ओर से दावेदारी पेश की है. उन्होंने पांचों विधानसभा क्षेत्र में दुर्गा पूजा, दीपावली, छठ महापर्व, भैयादूज, चित्रगुप्त पूजा, गोवर्धन पूजा की शुभकामना क्षेत्र की जनता को दी है और स्थानीय उम्मीदवार होने के नाते सहयोग की अपेक्षा की है. इंडिया गठबंधन की ओर से संसदीय चुनाव के लिए किसी दूसरे संभावित उम्मीदवार का होर्डिंग बैनर बहुलता में नहीं दिखा है. लातेहार जिला मुख्यालय में वर्तमान विधायक बैजनाथ राम की ओर से दुर्गा पूजा दीपावली छठ पूजा की शुभकामना से संबंधित होर्डिंग लगाए गए हैं. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/three-ias-of-jharkhand-will-become-principal-secretary-one-cs-and-seven-secretaries-lagatar-desk/">झारखंड

के तीन आईएएस बनेंगे प्रधान सचिव, एक सीएस और सात सचिव

एनडीए में संभावित उम्मीदवारों की है लंबी फेहरिस्त

देश की सत्ता पर पिछले 10 वर्षों से काबिज एनडीए की ओर से संभावित उम्मीदवारों ने होर्डिंग एवं बैनर के माध्यम से अपनी अपनी दावेदारी जोरदार तरीके से पेश किया है. समाजसेवी सह रेलवे संवेदक बबन कुमार सिंह, ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ अभिषेक कुमार रामधीन के द्वारा त्यौहार की शुभकामना से संबंधित होल्डिंग एवं बैनर बड़े पैमाने पर लगाए गए हैं. विधानसभा चुनाव के लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची में शामिल युवा नेता चेतलाल रामदास के द्वारा विधानसभा क्षेत्र में इसी महीने जिले में प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के बैनर एवं पोस्टर बड़ी मात्रा में लगाई गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही