Search

 
 
 

लातेहार : चंपई सोरेन के मुख्यमंत्री बनने पर बधाइयों का लगा तांता

 
Balumath, Latehar: बालूमाथ प्रखंड के महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ताओं ने झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को बधाई दी है. झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर उरांव, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हाजी मोतिउर रहमान, 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष नागदेव उरांव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आमिर हयात, राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव, राजद पूर्व प्रखंड अध्यक्ष दीपक यादव ने संयुक्त रूप से कहा कि विपक्षी दलों के द्वारा हेमंत सरकार को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश की जा रही थी. लेकिन हेमंत सोरेन के इस्तीफा के बाद महागठबंधन के विधायकों ने एकजुटता दिखायी और फिर से झामुमो की सरकार प्रदेश में बनी. बधाई देने वालों में महागठबंधन के राजद नेता सुरेश राम, राजेश यादव, प्रदीप गंझू,प्रेमचंद गंझू, मो एजाज, मो मेराज, इनामुल अंसारी, जुबेर कुरैशी, फिरोज कुरैशी, शाहिद अंसारी, जसीम सिद्दीकी, राजन यादव, श्याम सुंदर यादव, मनोज यादव, अजमल हुसैन, वीरेंद्र यादव, तुलसी राम, बाबूलाल राम, दशरथ यादव, राजेश रजक, मो जसीम व मुनेश्वर यादव सहित कई कार्यकर्ता शामिल हैं. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/bjp-held-legislative-party-meeting-made-strategy-based-on-changed-political-situation/">भाजपा

ने की विधायक दल की बैठक, बदले सियासी हालत पर बनाई रणनीति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही