Search

 
 
 

लातेहार: पीएमश्री विद्यालय में नामांकन के लिए हुई लॉटरी

जिले के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में कक्षा दो से कक्षा आठ तक रिक्टव सीटों में नामांकन के लिए सोमवार को विद्यालय परिसर में ऑलाइन लॉटरी किया गया. इस मौके पर नामित अध्य क्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय अधीक्षक (ओएस) देवनाथ उरांव व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यड आशीष टैगोर के अलावा प्रभारी प्राचार्य बालजिंदर कौर देव समेंत नामांकन कमिटी के सदस्यस व अभिभावक मौजूद रहे.
 

Latehar: जिले के पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय में कक्षा दो से कक्षा आठ तक रिक्टव सीटों में नामांकन के लिए सोमवार को विद्यालय परिसर में ऑलाइन लॉटरी किया गया. इस मौके पर नामित अध्य क्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय अधीक्षक (ओएस) देवनाथ उरांव व विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यड आशीष टैगोर के अलावा प्रभारी प्राचार्य बालजिंदर कौर देव समेंत नामांकन कमिटी के सदस्यस व अभिभावक मौजूद रहे. 


प्रभारी प्राचार्य ने बताया कि कक्षा-2 से 8 तक कुल 20 रिक्तियों के लिए 169 आवेदन प्राप्ते हुए थे. कक्षा दो में चार सीट के लिए 29, कक्षा-3 में तीन सीट के लिए 27, कक्षा-4 में तीन सीट के लिए 22, कक्षा-5 में एक सीट के लिए 17, कक्षा-6 में चार सीट के लिए 24, कक्षा-7 में एक सीट के लिए 25 और कक्षा-8 में भी एक सीट के लिए कुल 25 आवेदन प्राप्ते हुए थे. 

 


प्रत्येयक कक्षा में कैटेगरी क्रम में ऑफलाइन लॉटरी किया गया. उन्होंपने बताया कि पहली लिस्ट  जारी कर दी गयी है. यह विद्यालय के सूचनापट्ट या वेसाईट पर देखी जा सकती है. उन्होंंने बताया कि आगामी 15 से 20 अप्रैल तक चयनित बच्चों  का नामांकन किया जाएगा.  


निर्धारित तिथि के बाद किसी भी प्रकार का दावा स्वीबकार नहीं किया जाएगा. मौके पर नामांकन कमिटी के ज्योभतिष केरकेट्टा, उत्क‍र्ष वर्मा, अगस्ता राज व अभिभावक सदस्या प्रियंका पांडेय व एस यादव के अलावा अभिभावक संदीप कुमार, राहुल कुमार, राजेश प्रसाद आदि मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही