Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहारः ट्रेन से कट कर विवाहिता की मौत

पिता ने बताया कि जूही बिंडमगंज से महुआमिलान इलाज करवाने के लिए निकली थी.
Advertisement
Advertisement

Latehar :  बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के चेतर और टोरी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान जूही कुमारी (30) के रूप में की गयी है. घटना बुधवार रात करीब दस बजे की है. गुरुवार को शव का पोस्टहमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया. जूही कुमारी बिंडमगंज निवासी महादेव सिंह की पत्नी थी और अपने मायके लातेहार के लबरपुर आ रही थी. पिता अजय सिंह ने शव की पहचान की है.

पिता ने बताया कि जूही बिंडमगंज से महुआमिलान इलाज करवाने के लिए निकली थी. बुधवार की रात करीब 10 बजे चेतर और टोरी स्टेशन के बीच किसी ट्रेन की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. जूही कुमारी को एक आठ साल बेटी मेघा कुमारी है. जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस और चंदवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेजा. हादसे से परिवार में मातम छा गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही