Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने की वट सावित्री की पूजा

Latehar: लातेहार जिला मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने वट सावित्री की पूजा की और पति के लंबी उम्र की कामना की. शहर के अलग-अलग जगहों पर महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से पूजा की. शहर के विभिन्न मुहल्लों में स्थित वट वृक्ष के नीचे सामुहिक रुप से बैठकर सुहागिनों ने पूजा अर्चना कर वट वृक्ष में रक्षा सूत बांधे. शहर के गुरूद्वारा रोड में महिलाओं की काफी भीड़ देखी गयी. यहां रामानुज उपाध्याय व गोलू पाठक के सानिध्य में पूजा संपन्न करायी गयी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-293.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसके अलावा आरइओ रोड, डुरूआ बाजार व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में सुहागिनों ने वट वृक्ष की पूजा की और सावित्री- सत्यवान की कथा का श्रवण किया. मनोकामना सिदि्ध हनुमान मंदिर के पुजारी त्रिभवुन पांडेय ने बताया कि इस व्रत का पालन करने से महिलाएं अपने पति के लिए सौभाग्य और समृद्धि लाने में सक्षम होती हैं. महिलाएं वट यानी बरगद की पूजा करती हैं. वट सावित्री व्रत में बरगद के पेड़ का महत्व अतुलनीय है. उन्होंने कहा कि बरगद के पेड़ की पूजा का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, बरगद के पेड़ में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है. पेड़ की जड़ें ब्रह्मा, तना विष्णु और बरगद के पेड़ के ऊपरी हिस्सा भगवान शिव का प्रतिनिधित्व करते हैं और पूरा पेड़ सावित्री माना जाता है. इसे भी पढ़ें: चांडिल">https://lagatar.in/chandil-wild-elephants-broke-the-house-in-nargadih-the-couple-narrowly-escaped/">चांडिल

: जंगली हाथियों ने नारगाडीह में तोड़ा मकान, बाल-बाल बचा दंपती
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही