Search

लातेहार : मन का मिलन पखवाड़े में 3 मामलों की सुनवाई, 2 का हुआ निष्पादन

Latehar : सिविल कोर्ट परिसर में परिसर में 29 मई से 14 जून तक मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार के मार्गदर्शन पर आज शनिवार को भी मन का मिलन पखवाड़ा का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 3 मामलों की सुनवाई हुई और 2 मामलों का निष्पादन किया गया. इनमें एक मामला चेक बाउंस का है.  जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय ने कहा कि मन के मिलन पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य मध्यस्था के प्रति सामान्य जनमानस को जागरूक करना है. (पढ़ें, प्रथम">https://lagatar.in/first-indian-american-ajay-banga-takes-over-as-president-of-world-bank/">प्रथम

भारतीय-अमेरिकी अजय बंगा ने वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष का पदभार संभाला)

सुलह-समझौता का किया जायेगा आयोजन

स्वाति विजय ने कहा कि मन का मिलन पखवाड़ा के तहत पक्षकारों के बीच सुलह-समझौता का आयोजन किया जायेगा. जिसमें पुलिस पदाघिकारी भी मौजूद रहेंगे. मौके पर डीएलएसए के मध्यस्तकर्ता पंकज कुमार, लाल अरविंद नाथ शाहदेव, संजय कुमार, लाल जन्मजय नाथ शाहदेव समेत व्यवहार न्यायालय के कई कर्मचारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : ओडिशा">https://lagatar.in/odisha-train-accident-coromandel-express-collides-with-goods-train-due-to-wrong-signal/">ओडिशा

ट्रेन हादसा : गलत सिग्नल की वजह से कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से जा टकराई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp