Search

 
 
 

लातेहार: चैती छठ पूजा को लेकर पूजा समिति की बैठक संपन्न

 
Latehar: लातेहार में सूर्यनारायण पूजा समिति की बैठक स्थानीय महावीर अखाड़ा में आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने किया. बैठक में आगामी चैती छठ पूजा की तैयारियों की समीक्षा की गयी. साथ ही छठ व्रतियों को हर प्रकार की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया. सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि औरंगा नदी छठ घाट में रौशनी व ध्वनि की व्यवस्था की जायेगी. इसके अलावा छठ व्रतियों के लिए नदी में स्नानागार भी बनाये जायेंगे. इस दौरान उन्होंने लोगों से सहयोग करने की अपील की है. बैठक में रामनवमी पूजा के मौके पर महावीर अखाड़ा से महावीर झंडा के साथ जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. इस दौरान राजू यादव, अनिल कुमार, नारायण राम, बिनोद कुमार, धीरज कुमार, टिंकू पांडेय, ऋषभ राज, मनोज राम, आयुष कुमार, लक्की पांडेय, आकाश कुमार, विकास कुमार, सुनील राम, अंश कुमार सिंह व हिमांशु कुमार समेत कई सदस्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें:  खालिस्तान">https://lagatar.in/khalistan-supporter-amritpal-singh-declared-fugitive-uncle-and-driver-surrender/">खालिस्तान

समर्थक अमृतपाल सिंह भगौड़ा घोषित, चाचा और ड्राइवर ने किया सरेंडर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही