Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : 24 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियों को लेकर बैठक

Latehar: शहर के चंदनडीह स्थित अखिल भारतीय गायत्री परिवार प्रज्ञा कुंज में गायत्री परिवार की बैठक हुई. बैठक में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुलनाथ शाहदेव और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजधानी यादव मौजूद थे. इसमें आगामी छह अप्रैल से आहुत 24 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियों की समीक्षा की गयी. शांतिकुंज हरिद्वार से आये आचार्यों के सानिध्य में अनुष्ठान संपन्न कराया जायेगा. अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए दायित्वों का बंटवारा किया गया. प्रतुल शाहदेव ने कहा कि यज्ञों के आयोजन से क्षेत्र में सुख व समृदि्ध आती है. प्राचीन काल में हमारे ऋषि मुनी हवन व यज्ञ कर सिद्धी व अध्यात्म ज्ञान की प्राप्ति करते थे. हवन व यज्ञ का वैज्ञानिक प्रमाणिकता भी है. उन्होंने इस महायज्ञ में भाग लेने की अपील नगर वासियों से की. बैठक मे ध्रुव कुमार पांडेय, रीतेश कुमार निक्कू, कन्हाई प्रसाद, देवेंद्र कुमार, दिलेश्वर यादव व वीरेंद्र प्रसाद समेंत कई लोग उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें:अनुबंध">https://lagatar.in/sixth-day-of-fast-unto-death-of-contract-workers-so-far-6-have-gone-to-hospital-met-borio-mla/">अनुबंध

कर्मियों के आमरण अनशन का छठा दिन, अबतक 6 गए अस्पताल, मिले बोरियो विधायक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही