Search

लातेहार : नाराज योग प्रशिक्षकों ने आयुष पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Latehar : जिले के योग प्रशिक्षकों ने एनजीओ के माध्यम से जिले में योग शिक्षकों की बहाली नहीं कराने की मांग की है. इस संबंध में योग प्रशिक्षकों ने आयुष पदाधिकारी, लातेहार को एक ज्ञापन सौंपा है. योग प्रशिक्षकों ने कहा कि लातेहार जिले में आयुष हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर में स्वास्थ्य,चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग आयुष निदेशालय के निर्देश पर योग प्रशिक्षक की बहाली विभिन्न एनजीओ के माध्यम से किया जाना है. जो शिक्षकों के हित में नहीं है. इस बहाली को एनजीओ के माध्यम से नहीं करा कर आयुष विभाग के द्वारा सीधी बहाली की जानी चाहिए. योग प्रशिक्षकों ने कहा कि एनजीओ के माध्यम से बहाली किए जाने के निर्देश पर राज्य के सभी जिलों के योग शिक्षकों में आक्रोश है. ज्ञापन सौंपने वालों में घनश्याम यादव, सुनीता गुप्ता, सुदर्शन कुमार गुप्ता, रुचि प्रिया, पप्पू महतो व दीप्ति आदि का नाम शामिल है. इसे भी पढ़ें : फॉलोअप">https://lagatar.in/followup-no-stove-no-electricity-then-how-did-the-fire-start/">फॉलोअप

: न चूल्हा, न बिजली, फिर कैसे लग गई आग ?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp