Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : भूमि पूजन के बाद तुबेद कोल माइंस में खनन कार्य शुरू

Latehar :   जिले के बहुप्रतीक्षित तुबेद कोलियरी में शारदीय नवरात्र के पहले दिन  भूमि पूजन कराया गया. दामोदर घाटी निगम के ईडी सुधीर मुखर्जी के नेतृत्व भूमि पूजन के बाद यहां खनन कार्य शुरू किया गया. भूमि पूजन का कार्यक्रम वैदिक मंत्रोचार और नारियल फोड़कर किया गया. इस अवसर पर काफी संख्या में प्रभावित क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया. इस दौरान यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. अचंलाधिकारी रूद्र प्रताप और थाना प्रभारी सदल बल भूमि पूजन स्थल पर मौजूद रहे.  बताते चले कि कोयला माफिया वर्ष 1995- 96 से ही तुबेद कोलियरी में कोयला उत्खनन एवं परिवहन करते आ रहे हैं.  ऐसे में स्थानीय लोग सरकार पिछले तीन दशकों से ही तुबेद कोलियरी को खोलने की मांग कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : टेरर">https://lagatar.in/one-four-main-accused-terror-funding-surrendered-one-arrested-two-are-still-absconding/">टेरर

फंडिंग के चार मुख्य आरोपियों में एक ने किया सरेंडर,एक गिरफ्तार, दो अब भी हैं फरार

क्षेत्र के विकास के साथ लोगों को मिलेगा रोजगार 

कोलियरी शुरू होने से एक तरफ जहां  लातेहार के हजारों परिवारों को रोजगार मिलेगा. दूसरी तरफ बरसों से हो रही कोयला की चोरी और अवैध  उत्खनन पर लगाम लगेगा. साथ ही क्षेत्र का विकास भी होगा. स्थानीय लोगों ने जहां प्रसन्नता व्यक्त की है. वहीं प्रशासन ने भी चैन की सांस लिया है. तुबेद कोलियरी में काम शुरू होने से लोगों में आशा की उम्मीद जगी है. कतिपय लोगों द्वारा प्रचार किया जा रहा था कि जैसे टीसीएमएल बिना काम किये वापस चली गयी वैसे ही यह कंपनी भी चली जायेगी. लेकिन आज काम प्रारंभ हो जाने से लोगों का भरोसा बढ़ा है. वहीं डीवीसी ने अपनी प्रतिबद्धता को धरातल पर उतारकर अपनी इच्छाशक्ति को मजबूत किया है. इसे भी पढ़ें : मनी">https://lagatar.in/money-laundering-case-big-relief-to-jacqueline-fernandez-gets-interim-bail-from-court/">मनी

लॉन्ड्रिंग केस : जैकलीन फर्नांडीज को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

भूमि मालिक डीवीसी कार्यालय में डॉक्यूमेंट दिखाकर कर रहे हैं दावों का निपटारा

बता दें कि कोलियरी का कुछ संगठनों द्वारा विरोध भी किया जाता रहा है. लेकिन पिछले दो वर्षों से आम सभा कर पॉलिसी और सभी नीतियों का निर्धारण किया गया. बाद में विस्थापितों ने बातों को समझने के बाद अपनी सहमति प्रदान की. डीवीसी के द्वारा समाचार लिखे जाने तक कुल 55 रैयतों की भूमि क्रय की जा चुकी है. सरकारी एवं वन विभाग की भूमि की अंतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. प्रभावितों को मुआवजा देने का कार्य जून महीने से जारी है. भूमि मालिक दस्तावेजों को प्रस्तुत कर अपने दावों का निपटारा डीवीसी कार्यालय में प्रतिदिन कर रहे हैं. तुबेद कोलियरी में बड़े पैमाने पर ग्रेड-वन कोयला उपलब्ध है. कोयला परिवहन के लिए सड़क एवं रेल लाइन बिछाने का कार्य भी अंतिम चरण में है. इसे भी पढ़ें : नवरात्र">https://lagatar.in/barley-is-sown-with-ghatasthapana-in-navratri-these-signs-are-found-after-growing/">नवरात्र

में घटस्थापना के साथ बोई जाती हैं जौ, उगने के बाद मिलते हैं ये संकेत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही