Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : दो माह से लापता नाबालिग लड़का बिहार से सकुशल बरामद

Latehar : बीते दो माह से लापता नाबालिग रमेश सिंह अपने घर पहुंच गया है. छिपादोहर थाना की पुलिस टीम ने रमेश सिंह (14) को सकुशल बिहार से बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया है. शुक्रवार को छिपादोहर थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) दीलू लोहरा ने बताया कि गत 14 अप्रैल को चुंगरू पंचायत के गुआ ग्राम से 14 साल का रमेश सिंह एवं 13 साल का प्रेम सिंह अपने घर से बिना किसी को कुछ बताये कहीं चला गया था. बाद में पता चला कि दोनों बरवाडीह थाना के उकामाड़ पंचायत के मुरु ग्राम में अपने फूफा प्रभु सिंह के घर चला गया था. यहां पर तीन-चार दिन रहने के बाद रमेश सिंह अचानक कहीं गायब हो गया. रमेश सिंह के परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की. लेकिन दो माह बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. इसके बाद उसके पिता राम लाल सिंह ने बीते नौ जून को अपने नाबालिग पुत्र रमेश सिंह की गुमशुदगी की प्राथमिकी छिपादोहर थाना में दर्ज करायी. मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अंजनी अंजन के निर्देश पर एसडीपीओ दिलु लोहारा के नेतृत्व में एक टीम गठन किया गया. टीम के सदस्यों ने लापता रमेश सिंह को बिहार के शेखपुर जिला के ग्राम कच्छैणा थाना के अमहेरा गांव से सकुशल बरामद कर लिया. वह भटक कर वहां पहुंच गया था. पुलिस ने रमेश सिंह को उसके परिजनों को सौंप दिया है. छापामारी टीम में सर्किल इंस्पेक्टर अनिल उरांव व थाना प्रभारी अभिषेक कुमार कुमार भी शामिल थे. इसे भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/cms-instructions-open-pragya-kendra-in-all-panchayat-bhawans/">सीएम

का निर्देश- सभी पंचायत भवनों में प्रज्ञा केंद्र खोलें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही