Search

 
 
 

लातेहार : नगर पंचायत ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, सड़कों से हटाई गई दुकानें

उपायुक्त के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर नगर पंचायत द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार को भी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान धर्मपुर मोड़ से लेकर सर्किट हाउस तक सड़क के दोनों किनारे लगे ठेला और खोमचा वालों को हटाया गया.
 

Latehar : उपायुक्त के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर नगर पंचायत द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है. मंगलवार को भी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर नगर प्रबंधक राज कुमार वर्मा के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया. इस दौरान धर्मपुर मोड़ से लेकर सर्किट हाउस तक सड़क के दोनों किनारे लगे ठेला और खोमचा वालों को हटाया गया. 

 

प्रधान डाकघर के पास लगे सब्जी व फलों को ठेला को हटाया गया. जानकारी के अनुसार प्रधान डाकघर के गेट के पास सब्जी और फलों का ठेला लगने के कारण डाकघर आने जाने वालों को काफी परेशानी हो रही थी. इस कारण डाकघर के आसपास के इलाकों को खाली कराया गया. बता दें कि इसी जगह सदर अस्पताल भी है.

 

इस कारण यह इलाका काफी भीड़ भाड़ वाला है. यहां अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है. यहां से अतिक्रमण हटने पर स्थानीय लोगों ने भी राहत की सांस ली है. नगर प्रबंधक ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

 

उन्होंंने सड़कों से स्वत: अतिक्रमण हटा लेने की बात कही. कहा कि अगर जबरन अतिक्रमण हटाना पड़ा तो उसका खर्च उन्हें वहन करना होगा. अतिक्रमण हटाओ अभियान में नगर पंचायत कर्मी के अलावा सदर थाना के पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही