Search

 
 
 

CUJ  में दो दिवसीय पासपोर्ट कैंप का शुभारंभ, 100 से अधिक आवेदन प्राप्त

केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) के मनातू परिसर में पासपोर्ट सेवाओं को लेकर आयोजित दो दिवसीय विशेष कैंप का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ.
 

Ranchi : केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (CUJ) के मनातू परिसर में पासपोर्ट सेवाओं को लेकर आयोजित दो दिवसीय विशेष कैंप का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ.यह 02 डेज पासपोर्ट कैंप भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अधीन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रांची द्वारा विश्वविद्यालय प्रशासन के सहयोग से 21 एवं 22 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जा रहा है.

 

इस पहल का उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को परिसर में ही पासपोर्ट संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।कैंप का उद्घाटन कुलपति प्रो. सारंग मेढ़ेकर ने फीता काटकर किया.

 

Uploaded Image

 

उद्घाटन  के अवसर पर उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर विश्वविद्यालय समुदाय के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और इससे समय एवं संसाधनों की बचत होती है.कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले कुलपति के पासपोर्ट आवेदन की प्रक्रिया क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के अधिकारियों द्वारा पूरी की गई, जिसके बाद शिक्षकों, कर्मचारियों और अन्य आवेदकों के आवेदन क्रमवार स्वीकार किए गए


कैंप के पहले दिन ही केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड की ओर से क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय को करीब 100 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, शिक्षकों के साथ-साथ कई छात्रों के आवेदन भी शामिल हैं.छात्रों में इस सुविधा को लेकर खासा उत्साह देखा गया, क्योंकि उन्हें अब पासपोर्ट बनवाने के लिए शहर के बाहरी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, सभी आवेदकों को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा SMS के माध्यम से आवंटित समय स्लॉट के अनुसार ही उपस्थित होना अनिवार्य किया गया है.इसके साथ ही, सभी आवश्यक मूल दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, पते का प्रमाण और अन्य जरूरी कागजात साथ लाना भी अनिवार्य है, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए.

 

कैंप स्थल पर लगाए गए आधिकारिक बैनर में यह स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि यह आयोजन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, रांची और केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड के संयुक्त प्रयास का परिणाम है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही