Search

 
 
 

रिलीज से पहले शाहरुख खान की फिल्म किंग का जलवा, राइट्स बेचकर कमाए 250 करोड़

शाहरुख खान की अपकमिंग  फिल्म ‘किंग’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है.जो दिसंबर 2026 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी .वहीं इस फिल्म से सुहाना खान थिएटर डेब्यू करने जा रही है.
 

Lagatar desk : शाहरुख खान की अपकमिंग  फिल्म ‘किंग’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है.जो दिसंबर 2026 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी .वहीं इस फिल्म से सुहाना खान थिएटर डेब्यू करने जा रही है.

 


रिलीज से पहले 250 करोड़ की कमाई


रिपोर्ट्स के मुताबिक, किंग के भारत में थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 250 करोड़ रुपये में बिक चुके हैं.यह डील पेन मरुधर ने रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (शाहरुख खान और गौरी खान) के साथ की है.इस फिल्म ने इस साल की सबसे बड़ी डिस्ट्रीब्यूशन डील्स में गिना जा रहा है.यह कमाई बॉक्स ऑफिस की नहीं, बल्कि रिलीज से पहले राइट्स बेचकर हुई है.

 

शाहरुख–पेन मरुधर का पुराना साथ


पेन मरुधर पहले भी शाहरुख खान की कई फिल्मों -जवान’, डंकी, जीरो, बदला और ‘इत्तेफाक’-को रिलीज कर चुका है.ऐसे में ‘किंग’ के लिए यह पार्टनरशिप रणनीतिक मानी जा रही है, खासकर तब जब रिलीज का समय काफी प्रतिस्पर्धी है.

 

क्रिसमस 2026 पर बड़ा क्लैश


‘किंग’24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी.इसी दौरान ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ और ‘ड्यून 3’ (18 दिसंबर), ‘जुमांजी 3’ (25 दिसंबर, संभावित) और ‘शक्ति शालिनी’ जैसी बड़ी फिल्में भी रिलीज हो रही हैं.ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर तय मानी जा रही है और सिनेमाघरों की स्क्रीन को लेकर भी प्रतिस्पर्धा तेज होगी.

 


भारी बजट और स्टार कास्ट


करीब 400 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म में शाहरुख खान एक्शन अवतार में नजर आएंगे.उनके साथ दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, अभय वर्मा और अरशद वारसी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं, जो ‘पठान’ जैसी ब्लॉकबस्टर दे चुके हैं.

 

सुहाना खान का थिएटर डेब्यू


सुहाना खान ने 2023 में ‘द आर्चीज’ से ओटीटी पर डेब्यू किया था, लेकिन ‘किंग’ उनकी पहली बड़ी थिएटर रिलीज होगी.यही वजह है कि फिल्म शाहरुख खान के लिए भी खास मानी जा रही है.

 

https://lagatar.in/the-magic-of-the-akshay-kumar-starrer-bhool-bhulaiyaa-crosses-100-crore-worldwide

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही