Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : राजस्व संग्रहण के लिए नगर पंचायत चलायेगा अभियान

Latehar: नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, जल-कर वसूलने, अवैध भवन निर्माण, बकाये दुकानदारों की जांच तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए छापामारी अभियान चलाया जायेगा. अनुमंडल पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी शेखर कुमार ने इसके लिए छापामारी दल का गठन किया है. इसमें परिक्ष्यमान कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, नगर प्रबंधक जया लक्ष्मी भगत, कनीय अभियंता संदीप कुमार व संजीव कुमार, कर संग्रहणकर्ता राजू प्रसाद, क्षेत्र पर्यवेक्षक रंधीर कपूर, टीम लीडर स्पैरो सॉफटेक प्राइवेट लिमिटेड के दो औरच्वाइस इंडिया (पीएमयू) के एक सदस्य को शामिल किया गया है. एसडीओ शेखर कुमार ने नगर निकाय क्षेत्र के सभी वार्डों में वित्तीय वर्ष समाप्ति एवं सभी मदों में बकाये राजस्व वसूली के लिए नियमित जांच अभियान चलाने और उन्हें सूचित करने का निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें-भू-गर्भ">https://lagatar.in/governments-emphasis-on-surface-water-scheme-in-view-of-ground-water-situation-minister/">भू-गर्भ

जल की स्थिति को देखते हुए सरकार का जोर सरफेस वाटर स्कीम पर : मंत्री [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही