Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सैलानियों से पटा रहा नेतरहाट, बेतला व लोध फॉल

Advertisement
Advertisement
गर्मजोशी से लोगों ने नये साल का किया आगाज Ashish Tagore Latehar:  नये साल का आगाज जिलावासियों ने गर्मजोशी के साथ किया. जिले के नेतरहाट व बेतला समेत अन्य सभी पर्यटन स्थलों मे सैलानियों की काफी भीड़ देंखी गयी. नेतरहाट के सनराइज व सनसेट के अलावा कोयल रिवर व्यू सैलानियों से पट गया था. लोगों ने लातेहार जिले की नयनाविराम खूबसूरती एवं दिलकश आबोहवा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की. बंगाल से आये सैलानी तपन ने कहा कि वाकई नेतरहाट किसी हिल स्टेशन से कम नहीं है. सनसेट प्वाइंट पर सैलानियों की काफी भीड़ थी. पहली जनवरी को काफी दिनों के बाद लोगों ने डूबते सूरज का दीदार किया. इसी प्रकार नेतरहाट डैम में भी लोगों की काफी भीड़ देखी गयी. इसे भी पढ़ें-मछली">https://lagatar.in/fish-house-carnival-lots-of-fun-and-excitement-on-the-first-day-of-the-year-see-photos/">मछली

घर कार्निवलः साल के पहले दिन हुई खूब मस्ती और धमाल, देखें तस्वीरें

लोध फॉल में बंगाल के सैलानियों ने किया मजा

महुआडांड़ के लोध फाल में बंगाल के सैलानियों ने पहाड़ी से गिरते पानी का मजा लिया. यह झारखंड का सबसे उच्चा जल प्रपात है. यहां इतनी उच्चाई से गिरते पानी को देख कर सैलानी वाह वाह कह उठे. लोध फाल में एक जनवरी को काफी भीड़ देखी गयी. वाहनों को पार्किंग का स्थान नहीं मिल पा रहा था. इक्को वन समिति के सदस्यों ने मुस्तैदी से मोर्चा संभाल रखा था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/01/netarhat-ka-sunset-poient-_912-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

डाटम पातम में लोगों की दिखी भीड़

हेरहंज के डाटम पातम जलप्रपात में भी लोगों की काफी भीड़ देखी गयी. यहां सैलानियों को पिकनिक करते एवं डीजे की साउंड पर झूमते देखा गया. हाल के दिनों में डाटम पातम सैलानियों के तफरीह के एक माकूल जगह बनता जा रहा है. यहां लातेहार, बालूमाथ व पांकी आदि जगहों लोग पिकनिक मनाने गये थे. इसे भी पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-birsa-sena-paid-tribute-to-the-martyrs-of-kharsawan-firing/">जमशेदपुर

: बिरसा सेना ने खरसावां गोलीकांड के शहीदों को किया नमन

सुग्गा बांध की मनोहारी दृश्य ने लोगों को बनाया मुरीद

गारू प्रखंड के सुग्गा बांध में पहली जनवरी को काफी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचे थे. यहां पलामू, गढ़वा व लातेहार समेत बेतला घुमने आये लोगों ने सुग्गा बांध की मनोहारी द़श्य को देख कर वाह वाह कह उठे. काफी संख्या में महिला, पुरुष व बच्चों ने सुग्गा बांध में पिकनिक मनाया. लोगों ने कहा कि अगर यहां पर्यटन सुविधाएं बढ़ा दी जाये तो काफी संख्या में लोग यहां आयेगें. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही