Latehar News : नगर पंचायत अध्यक्ष श्री सिंह बुधवार को 11वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला आयुष कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. इससे पहले उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
नगर पंचायत अध्यक्ष महेश सिंह ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है. उन्होंने कहा कि हमें लोगों को आयुर्वेद चिकित्सा के महत्व व उपयोगिता के बारे में बताना होगा. प्राचीन काल में आयुर्वेद ही मानव चिकित्सा पद्धति थी.
उन्होंने आगे कहा कि आयुर्वेद प्राकृतिक उपचार के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ रोगों से बचाव पर भी जोर देता है. उन्होंने कहा कि लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और आयुर्वेद के प्रति जागरूक होने की जरूरत है.
कार्यक्रम में जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि आयुर्वेद की चिकित्सा पद्धति करीब पांच हजार वर्ष पुरानी है. यह हमारी प्राचीन और समृद्ध चिकित्सा परंपरा का हिस्सा है. आयुर्वेदिक चिकित्सा को आम लोगों तक पहुंचाना विभाग का प्रमुख उद्देश्य है.
इस अवसर पर अधिवक्ता नवीन कुमार गुप्ता ने कहा कि आयुर्वेदिक को हमे अपने जीवन में लाना होगा. आयुर्वेद में प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर स्वस्थ जीवन जीने की परंपरा है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि सोनू सिंह समेंत कई लोग मौजूद थे.

