Search

 
 
 

Latehar News : शिक्षक दिवस पर 23 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित

Latehar News : डीसी संदीप कुमार व अन्य अधिकारियों ने शिक्षकों को सम्मानित किया. डीसी ने कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया.
 
सम्मानित करते अधिकारी.

Latehar News : लातेहार जिला समाहरणालय में शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को सम्मान समारोह का आयोजन हुआ. इसमे उत्कृाष्ट कार्य करने वाले 23 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. डीसी संदीप कुमार व अन्य अधिकारियों ने शिक्षकों को सम्मानित किया. डीसी ने कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया.

 

इसे भी पढ़ें


समारोह में जिले में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार, प्रशिक्षण, शैक्षणिक सामग्री निर्माण, एफएलएन व एनआईपीयूएन, कंटेंट डेवलपमेंट, मास्टर ट्रेनर, स्कूल लीडरशिप, प्रश्नपत्र निर्माण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 23 शिक्षकों को सम्मानित किया गया. शिक्षक रूबी बानो (आरके प्लस टू स्कूल, बालूमाथ), राजेश चंद्र गुप्ता (पीएम श्री उच्चल विद्यालय नेतरहाट) व धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय (यूपीजी प्ल्स टू उच्च् विद्यालय, गारू) को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए नामित किया गया.


वहीं, जिला शिक्षक योग्यता सम्मान के तहत मेधा रानी, मो. इमरान आलम, कुंदन प्रसाद, उत्तम कुमार पांडेय, राजेश कुमार, कुमारी अनामिका, अभिमन्यु कुमार, आलोक कुमार, अनुपा मिंज, राजीव रंजन कुमार, ज्योति कुमार सिंह, चंदन कुमार, नंददेव राम, मनीष कुमार, रूबी कुमारी, बिनिता शर्मा, मुकेश साहू, अवंतिका आनंद, सोनाली कुमारी व अंजू कुजूर को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही