Search

 
 
 

Latehar News : दो बाइक की टक्कर में 4 लोग घायल, इनमें 3 युवतियां

Latehar News: बरियातू प्रखंड के लाटू गांव निवासी लांबिया कुमारी (18), प्रीति कुमारी व सुवंती कुमारी अपने दोस्तों के साथ एक बाइक पर सवार होकर सेरक जतरा देखने जा रही थीं.
 
अस्पताल में इलाजरत घायल.

Latehar News : लातेहार जिले के बालूमाथ प्रखंड क्षेत्र में दो बाइक के बीच टक्कर में 4 लोग घायल हो गए. इनमें तीन युवतियां हैं. दुर्घटना बालूमाथ-मासियातू पथ पर मासियातू गांव के समीप हुई. स्थानीय ग्रामीणों ने सभी घायलों को तत्काल बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया. वहां डॉ सुरेंद्र कुमार ने उनका इलाज किया.

 

इसे भी पढ़ें


मिली जानकारी के अनुसार, बरियातू प्रखंड के लाटू गांव निवासी लांबिया कुमारी (18), प्रीति कुमारी व सुवंती कुमारी अपने दोस्तों के साथ एक बाइक पर सवार होकर सेरक जतरा देखने जा रही थीं. वहीं, बालूमाथ थाना क्षेत्र के ओल्हेपाठ गांव निवासी सुनील उरांव मेला देखकर बाइक से अपने घर लौट रहा था. रास्ते में मासियातू गांव के समीप दोनों बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में दोनों बाइक पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए. घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. लोगों ने सभी घायलों को तुरंत सीएचसी पहुंचाया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही