Search

 
 
 

Latehar News: वाहन जांच अभियान के दौरान चालकों से वसूले 43 हजार रूपये जुर्माना

जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर उपायुक्‍त संदीप कुमार के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है.
 

Latehar : जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर उपायुक्‍त संदीप कुमार के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरूवार को जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के बिरसा चौक में जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्‍व में वाहन जांच अभियान चलाया.मौके पर थाना प्रभारी मनेाज कुमार मुख्‍य रूप से मौजूद थे.  

 

 

जांच अभियान के दौरान दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस समेंत हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन का निबंधन प्रमाणपत्र (आरसी), बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई.

 

यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन 43 चालकों से कुल  43,000 का ई-चालान वसूला गया. डीटीओ ने लोगो से वाहन यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. उन्‍होने वाहन चालकों से हेलमेट व सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा वाहनों के सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की बात कही. मौके पर अभियान के दौरान महुआडांड़ थाना के पुअनि इंद्रदेव रजवार व बंधन तिर्की सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही