Latehar : लातेहार पुलिस ने एक कार से करीब 63 लीटर अवैध शराब जब्त करते हुए एक युवक नीरज कुमार (26) को गिरफ्तार किया है. उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, एसपी कुमार गौरव को गुरुवार की रात गुप्त सूचना मिली कि लातेहार की ओर से अवैध अंग्रेजी शराब लेकर एक कार गारु की ओर जा रही है. सूचना के आलोक में थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर तुरंत कार्रवाई शुरू गई.
गिरफ्तार आरोपी के साथ पुलिस अधिकारी.
टीम ने गारु बाजार के पास वाहन चेकिंग शुरू की. इसी दौरान एक वैगनआर कार (JH01DJ 6643) को रोका गया. तलाशी में कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई. पुलिस ने शराब जब्त करते हुए कार पर सवार गारु थाना क्षेत्र के धांगरटोला निवासी नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया.
कार से किंगफिशर केन बीयर (500 एमलएल) 48 पीस, किंगफिशर केन बीयर (650 एमलएल) 24 पीस, गॉडफादर बीयर (650 एमएल) 23 पीस, रॉयल लैजेंज वाइन (180 एमएल) 15 पीस, स्ट्रमलिंग बी-7 (180 एमएल) 16 पीस व आईकोनिक व्हागइट वाइन (180 एमएल) 16 पीस यानी कुल करीब 63 लीटर शराब जब्त की गई. छापामारी में आईआरबी- 04 व सैट 147 के जवान शामिल थे.
हिन्दी न्यूज, Hindi News , Latest news hindi, आज की ताजा खबर, jharkhand news, झारखंड न्यूज, Jharkhand breaking news, झारखंड ब्रेकिंग न्यूज, रांची अपडेट, Ranchi Update, रांची न्यूज टुडे, Ranchi News today, झारखंड लेटेस्ट न्यूज, Jharkhand Latest News, Lagatar News, लगातार न्यूज
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment