Search

 
 
 

Latehar News : लातेहार में दो सड़क दुर्घटनाओं में 7 युवक घायल, 5 रिम्स रेफर

Latehar News: पहली घटना शहर के रेलवे स्टेशन रोड में डालडा फैक्ट्री के पास हुई. यहां दो बाइक की टक्कर में दो युवक भगवती यादव (डुरूआ) और दशरथ उरांव (उदयपुरा) घायल हो गए.
 
सदर अस्पताल में इलाजरत घायल.

Latehar News : लातेहार सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम करीब सात बजे दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार सात युवक घायल हो गये. इनमें गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रांची के रिम्स  रेफर कर दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें


पहली घटना शहर के रेलवे स्टेशन रोड में डालडा फैक्ट्री के पास हुई. यहां दो बाइक की टक्कर में दो युवक भगवती यादव (डुरूआ) और दशरथ उरांव (उदयपुरा) घायल हो गए. दोनों को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया.


दूसरी घटना तरवाडीह पंचायत में घटी. यहां दो बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल शकलदीप परहिया, छोटू नायक और बुटन परहिया को प्राथमिक उपचार के बाद  रिम्स रेफर कर दिया गया. वहीं, दूसरी बाइक पर सवार मनोज उरांव और रामाकांत उरांव का इलाज सदर अस्परताल में चल रहा है.


बताया जाता है कि सभी बाइक सवार नशे में चूर थे. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पंकज तिवारी भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना. उन्होंने जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही