Search

 
 
 

Latehar News : माओवादी के इशारे पर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

आरोप है कि भाकपा माओवादी के रिजनल कमेटी सदस्य रविन्द्र गंझू के इशारे पर मुकेश गंझू व राजन हेमंत असुर ने चंदवा थाना क्षेत्र के जमुवारी निवासी प्रदुमन यादव की हत्या कर दी थी.
 
गिरफ्तार आरोपी.

Latehar : लातेहार पुलिस ने माओवादी रिजनल कमेटी के सदस्य के इशारे पर हत्या, करने के आरोपी मुकेश गंझू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह कार्रवाई एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. आरोप है कि भाकपा माओवादी के रिजनल कमेटी सदस्य रविन्द्र गंझू के इशारे पर मुकेश गंझू व राजन हेमंत असुर ने चंदवा थाना क्षेत्र के जमुवारी निवासी प्रदुमन यादव की हत्या कर दी थी. 


इस संबंध में चंदवा थाना में कांड संख्या संख्या-170/23 के तहत मामला दर्ज किया गया था. एसडीपीओ संदीप कुमार के नेतृत्व में टीम ने गांव में छापेमारी कर मुकेश गंझू को दबोच लिया. उस पर चंदवा, टोरी, लोहरदगा, मैक्लुस्कीगंज, खलारी व पतरातू में नौ मामले दर्ज हैं. छापेमारी टीम में चंदवा थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, बेतर ओपी प्रभारी रितेश कुमार राव, एसआई रितेश तिग्गा व अजीत कुमार शामिल थे. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही