Search

 
 
 

Latehar  News :  आरओबी निर्माण की मांग को लेकर AJSU का रेल रोको कार्यक्रम

Latehar News : यहां उन्‍होंने धरना कार्यक्रम का आयोजन किया. हालांकि बाद में लातेहार से चंदवा पहुंचे एसडीपीओ संदीप कुमार व रेलवे के अधिकारियों के साथ आजसू नेताओं की वार्ता के बाद कार्यक्रम को स्‍थगित कर दिया गया.
 
AJSU का रेल रोको कार्यक्रम

Latehar News : चंदवा के टोरी रेलवे क्रासिंग में रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) बनाने की मांग को लेकर आजसू पार्टी ने टोरी रेलवे स्टेशन पर चक्का जाम आंदोलन का आयोजन किया है. अध्‍यक्षता जिला अध्‍यक्ष अमीत कुमार पांडेय ने की. इससे पहले आजसू नेताओ ने चंदवा में एक रैली निकाली और रेलवे स्‍टेशन पहुंचे. यहां उन्‍होंने धरना कार्यक्रम का आयोजन किया.

 

 

 हालांकि बाद में लातेहार से चंदवा पहुंचे एसडीपीओ संदीप कुमार व रेलवे के अधिकारियों के साथ आजसू नेताओं की वार्ता के बाद कार्यक्रम को स्‍थगित कर दिया गया.जिला अध्‍यक्ष पांडेय ने कहा क‍ि अगर सकारात्‍मक कार्रवाई नहीं की गयी तो आंदोलन फिर से किया जायेगा. पांडेय ने कहा कि टोरी में ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर 23 जुलाई को धरना-प्रदर्शन के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया गया था. इसके बावजूद अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

 

उन्होंने कहा कि टोरी रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज नहीं होने के कारण आए दिन घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है. इस जाम में फंसने के कारण कई मरीजों की जान तक जा चुकी है. इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है.

 

पांडेय ने कहा कि टोरी ओवरब्रिज का निर्माण क्षेत्र की अत्यन्त जरूरत है. जब तक इसके निर्माण को लेकर ठोस आश्वासन नहीं मिलता, तब तक पार्टी विभिन्न चरणों में आंदोलन जारी रखेगी. कार्यक्रम में राकेश सिंह, बीरेन्द्र ठाकुर, बिनोद प्रसाद सिंह, बिट्टू दास, अमर उरांव समेंत आजसू पार्टी के कई नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही