Latehar News : चार महीनों से मानदेय नहीं मिलने से नाराज लातेहार के 108 एंबुलेंस के कर्मियों ने सोमवार को प्रतीकात्मक भीख मांग कर विरोध किया. एंबुलेंस कर्मी धरना स्थल पर कटोरा लेकर बैठे थे. कार्यक्रम का आयोजन भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध एंबुलेंस कर्मचारी संघ की लातेहार इकाई ने किया था.
इसे भी पढ़ें
धरना को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष निवेश तिवारी ने कहा कि एंबुलेंस कर्मचारियों का दायित्व बहुत ही महत्वशपूर्ण है. एक फोन पर एंबुलेंस अपने गंतव्य पर पहुंच जाती है. एंबुलेंस कर्मचारियों का दायित्व पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाना है. उन्हें पिछले चार माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है.
कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर एंबुलेंस सेवा प्रभावित हो सकती है. धरने पर बैठने वालों में जिला सचिव मदन महतो, प्रमोद कुमार सिंह, मदन कुमार महतो, पंकज कुमार रवि, बजरंगी सिंह, झालों कुमारी, सुमन कुमारी, संकेद्र यादव, मंजर खान, तौकीर अंसारी ,खालिक तबरेज, विकाश कुमार, धनराज कुमार, योगेन्द्र यादव, अशोक यादव सहित अन्य शामिल थे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

