Latehar News : ईद-मिलादुन्नबी के मौके पर जिले के बरवाडीह प्रखंड के बेतला में पगड़ीपोशी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने भाग लिया. मौके पर अंजुमन कमेटी ने विधायक राम के अलावा एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार राम व अंचल अधिकारी लोकेश सिंह का माल्यापर्ण व पगड़ीपोशी कर सम्मानित किया गया.
मौके पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जीवन पूरी इंसानियत के लिए रहमत और एक मुकम्मल आदर्श है. उनका संदेश केवल किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव जाति के कल्याण और शांति के लिए है.
आज समाज को उनके बताए दया, क्षमा, सदाचार और अमन के रास्ते पर चलने की सबसे ज्यादा जरूरत है. इससे पहले बेतला में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के मुबार जन्म के मौक पर जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया.
इसमें काफी संख्या में मुस्लिम धमार्वलंबियों ने अकीदत और बेमिसाल उत्साह के साथ भाग लिया. इस मुबारक मौके पर सुबह से ही पूरे क्षेत्र में भारी रौनक देखी गयी. घरों से लेकर मस्जिदों तक को खूबसूरत रोशनी और झंडों से सजाया गया है. जुलूस के दौरान 'सरकार की आमद मरहबा' और 'लब्बैक या रसूलल्लाह' की सदाएं गूंजमान रही. जुलूस के दौरान कई जगहों पर लंगर व शर्बत स्टॉल लगाया गया. एसडीपीओ वीरेंद्र राम व सीओ लवकेश सिंह पुलिस बल के साथ जुलूस में तैनात रहे.

